UP Board 10th, 12th Result 2023 Live: किसी भी समय आ जाएगी यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट, upmsp.edu.in 10th 12th लेटेस्ट अपडेट
UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की गई यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्रों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। छात्र सोशल मीडिया पर अपने परिणाम को जारी करने के लिए ट्वीट कर रहे हैं। बता दें कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के करीब 47 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 51 लाख से अधिक छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था।
UP Board Result 2023: कब जारी होंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब तक परिणाम जारी करने की तारीख से जुड़ा कोई भी नया अपडेट नहीं दिया है। हालांकि, राज्य की शिक्षा मंत्री ने बताया था कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 अप्रैल, 2023 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने भी बताया था कि परिणाम को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। जैसे यह कार्य पूरा होगा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। छात्र किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
UP Board Result 2022: तारीख की घोषणा के एक या दो दिनों के भीतर ही यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। परिणाम से जुड़ा हर अपडेट यहां प्राप्त करें- UP Board Result Live